Dark Mode
आज मनाया जा रहा अमेरिका में नेशनल फ्रीडम डे

आज मनाया जा रहा अमेरिका में नेशनल फ्रीडम डे

हर वर्ष 1 फरवरी को अमेरिका में नेशनल फ्रीडम डे के रूप में मनाया जाता है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन द्वारा इसी दिन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के प्रस्ताव पर साल 1865 में हस्ताक्षर किए गए थे। नेशनल फ्रीडम डे की स्थापना सद्भावना, निष्पक्षता और समानता को बढ़ावा देने और दास प्रथा को खत्म करने के उद्देश्य से की गई थी। इसलिए अमेरिकी लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। फ्रीडम यानी आजादी उन्हें बोलने, धर्म अपनाने की स्वतंत्रता, दास प्रथा और असमानता से मुक्त कराती है। मेजर रिचर्ड रॉबर्ट राइट ने नेशनल फ्रीडम डे संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


जानिए राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस का इतिहास दास प्रथा को गैरकानूनी घोषित करने वाले संशोधन पर राष्ट्रपति लिंकन ने 1 फरवरी 1865 में हस्ताक्षर किए थे। पहला नेशनल फ्रीडम डे अमेरिका के फिलाडेल्फिया में मनाया गया था। 30 जून 1948 में राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने बिल पर हस्ताक्षर कर 1 फरवरी को आधिकारिक नेशनल फ्रीडम डे के रूप में घोषित किया था। 1948 से अमेरिका में हर साल 1 फरवरी को नेशनल फ्रीडम डे का रूप में मनाया जाता है। यह दिन गुलामी से मुक्ति और समानता का प्रतीक है।

इसी माह में मनाया जाता है ब्लैक हिस्ट्री मंथ अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहासकार कार्टर जी. वुडसन को ब्लैक हिस्ट्री मंथ का श्रेय दिया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकियों के योगदान को देखते हुए ब्लैक हिस्ट्री मंथ मनाया जाता है। ऐसा अश्वेत लोगों के सम्मान के लिए किया जाता है। ब्लैक हिस्ट्री मंथ फरवरी में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी महीने में फ्रेडरिक डगलस और राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ था। वुडसन को उनके काम के लिए ब्लैक हिस्ट्री का जनक कहा जाता है। बराक ओबामा 2008 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!