Dark Mode
राष्ट्रीय राजमार्ग का पुल खस्ताहाल में, हादसे के इंतजार में टोल कंपनी

राष्ट्रीय राजमार्ग का पुल खस्ताहाल में, हादसे के इंतजार में टोल कंपनी

 

सूरतगढ़ .  राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर घग्घर नदी का पुल खस्ताहाल में है मानकसर के पास बरसाती नदी पर बना यह पुल निर्माण के कुछ समय बाद ही परेशानी का सबब बनने लग गया। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के दौरान सड़क का निर्माण शुरू हुआ उसी समय इस पुल की चौड़ाई भी बढ़ाई गई पुराने पुल के बराबर एक नया पुल बनाया गया दोनों टुकड़ों के मध्य काफी जगह छोड़ी गई जिसमें नाम मात्र के सरिये डाले गए। ना ही उस पर आरसीसी लगाई गई। लोहे की पत्ती से ढक कर इस पर कारपेट कर दिया गया। वाहनों के भारी दबाव के चलते थोड़े समय में ही यह लोहे की चद्दर टूट जाती है। और सड़क के बीचो-बीच गड्ढे हो जाते हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी छोटे वाहन चालक और दुपहिया वाहन चालकों को होती है। जिन्हें रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देता। इस राजमार्ग से छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक गुजरते हैं। सड़क पर काफी दबाव होने के बावजूद भी जिम्मेदारों को शायद यह गड्ढा दिखाई नहीं देता है। शायद प्रशासन भी किसी के जानमाल के नुकसान होने के इंतजार में हैं। 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!