राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च को
जयपुर l हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. अमन माथुर ने बताया की राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के उपलक्ष में कल जिले भर में समस्त सरकारी चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चे एवं गर्भवती महिला को टीकाकृत कर लाभान्वित किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। समस्त सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर शिशु एवं मातृ स्वास्थ सेवाएं भी दी जाएगी
डॉ. अमन माथुर ने बताया कि वैक्सीनेशन का उद्देश्य संक्रामक बीमारियों से मानव शरीर को सुरक्षा प्रदान करना है। टीके, वायरस या बैक्टीरिया के प्रति इम्युनिटी बढ़ता है जिससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। तो लोगों को वैक्सीन के महत्व को बताने के उद्देश्य से 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे मनाया जाता है।
वैक्सीन खतरनाक और गंभीर बीमारियों को रोकने का एक प्रभावी माध्यम है। विश्व में चलाए गए व्यापक टीकाकरण अभियान के कारण ही आज चेचक, टेटनस व पोलियो जैसी संक्रामक और ख़तरनाक बीमारियां ख़त्म हुई हैं। WHO के अनुसार, हर साल टीकाकरण के ज़रिए 2-3 मिलियन लोगों की जानें बचाई जाती हैं।