परबतसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई को
परबतसर. स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन को सम्मिलित करते हुए लम्बित प्रकरणों में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रकरण, बैंक रिकवरी मामलें, एम.ए.सी.टी. मामलें, पारिवारिक विवाद, राजस्व न्यायालयों के मामलें, अन्य सिविल मामलें आदि प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जायेगा। ताल्लुका सचिव छोटूराम गुर्जर ने बताया कि परबतसर ताल्लुका पर दो बैंचों का गठन किया गया हैं। प्रथम बैंच में अध्यक्ष हनुमान सहाय जाट ए.डी.जे. सं. 01 परबतसर व बैंच सदस्य गोपाल पूनियां अधिवक्ता होगे इस बैंच में अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश सं. 01 व 02 परबतसर के राजीनामा योग्य लंबित प्रकरण व ताल्लुका विधिक सेवा समिति में प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों की सुनवाई होगी व द्वितीय बैंच में अध्यक्ष मनी वालियाए ए.सी.जे.एम. परबतसर व बैंच सदस्य मुकेश तंवर अधिवक्ता होगे इस बैंच में ए.सी.जे.एम. न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों की सुनवाई होगी इसी के साथ एक अतिरिक्त बैंच का गठन किया गया हैं जिसमें मनी वालीया न्यायिक अधिकारी व बलबीरसिंह एस.डी.एम. परबतसर राजस्व अधिकारी होगे इस बैंच में राजस्व प्रकरणों की सुनवाई होगी। उक्त दोनों बैंचें न्यायालय परिसर में बैठकर ही सुनवाई करेगी तथा राजस्व प्रकरणों की सुनवाई भी न्यायालय परिसर में ही बैंच के समक्ष होगी। पक्षकारान राजीनामा योग्य मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाकर राजीनामा के माध्यम से इनका शीघ्र निस्तारण करवा सकते हैं जिससे समय व धन की बचत होगी तथा प्रकरणों का का अन्तिम रूप से निस्तारण हो सकेगा। बैंको, दूर संचार, बिजली विभाग से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से राहत देते हुए निस्तारण किया जायेगा तथा सिविल मामलों में राजीनामा होने पर कोर्ट फीस भी वापिस की जावेगी तथा बैंक प्रकरणों में नियमानुसार ब्याज आदि की छूट भी दी जायेगी।