Dark Mode
डीडवाना में राष्ट्रीय लोक अदालत का 11 फरवरी को होगा आयोजन

डीडवाना में राष्ट्रीय लोक अदालत का 11 फरवरी को होगा आयोजन

 
 
डीडवाना.  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार इस माह के द्वितीय शनिवार  11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर डीडवाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति  डॉ सरिता स्वामी द्वारा लंबित प्रकरणो की MACT कंपनी के वकीलों और डीडवाना बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ प्री काउंसलिंग कर उनमे आ रही बाधा से सम्बंधित बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया।
आपको बता दे कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के आदेशानुसार दिनांक 11 फरवरी 2023 को डीडवाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन व अधिकतम संख्या मे लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिये प्री काउंसिलिंग भी की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!