09 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
झालावाड़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशानुसार दिनांक 09/12/ 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसके सफल क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु डोर स्टेप प्री काउंसलिंग का आयोजन तहसील मुख्यालय पर किया जारहाहै।इसी क्रम में आज दिनांक 27/11/ 2023 को अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश )भवानी मंडी शिवचरण मीणा के मार्गदर्शन में तहसील कार्यालय सुनेल में प्री काउंसलिंग कैंप आयोजित किया गया ।उक्त कैंप में तहसीलदार राहुल, काउंसलर पैनल लायर सुरेश नागर द्वारा सिविल, 138 एन आई एक्ट ,वैवाहिक विवाद एवं राजीनामा योग्य चिन्हित प्रकरणों में पक्षकारान के मध्य प्री काउंसलिंग करवाई गई व प्रकरणों का निस्तारण करने के प्रयास किए गए। इसके साथ-साथ चिकित्सा विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा भी उक्त कैंप के साथ अपना कैंप आयोजित कर आम जन को मौके पर लाभान्वित किया गया उक्त कैंप में राजेंद्र सिंह अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी तहसील सुनेल रियाज खान कानून को सुनेल लेखराज प्रजापत कृषि पर्यवेक्षक, प्रदीप कुमार मीणा ,राहुल कारपेंटर लैब टेक्नीशियन, लवकुश चौधरी काउंसलर आदि उपस्थित रहे।