Dark Mode
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल किया स्वागत

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल किया स्वागत

टोंक । अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल गुरुवार को टोंक आने पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की टोंक जिला इकाई द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर स्थानीय जानकी बाई धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज अपने प्रारब्ध से ही सर्वजन हिताय के सिद्धांत को धारण करते हुए राष्ट्रहित में समाज सेवा के कार्य करता आ रहा है। सनातन धर्म की रक्षा की बात हो अथवा देश की सुरक्षा का मामला हो या देश को जब-जब आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा हो, तब-तब वैश्य समाज ने आगे बढक़र अपना सर्वस्व दान कर दिया। उन्होन कह कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने अब यह निर्णय लिया है कि यह गैर राजनैतिक संगठन अब राष्ट्रीय हित में राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करेगा एवं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक वैश्य प्रभारी नियुक्त करेगा, जो वैश्य समाज को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, जिला महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला को लोकसभा क्षेत्र वैश्य प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, श्यामलाल जैन, रमेश काला, अशोक कासलीवाल, अशोक गांधी, बीना जैन छामुनिया एवं रेखा जाजू ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अशोक गांधी, जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद काला, अशोक कासलीवाल, उपाध्यक्ष सुरेश जाजू, आईं टी संयोजक लोकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु खंडेलवाल, भागचंद विजयवर्गीय, बद्री लाल विजयवर्गीय, अनिल कुमार जैन कली वाले, महिला जिलाध्यक्ष रेखा जाजू, महामंत्री अंजली गुप्ता, हेमलता खंडेलवाल, टोंक शहर अध्यक्ष अंजलि शेखावटिया सहित वैश्य समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!