Dark Mode
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ

टोंक। एम.बी. कृषि महाविद्यालय टोंक में साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय प्राचार्य डॉ. गुनजीत कौर द्वारा किया गया। निदेशक सुनील बंसल ने विद्यार्थियों को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रचलित कुप्रथाएँ जैसे दहेज प्रथा, मृत्युभोज एवं शराब बंदी आदि के प्रति लोगों को जागरूक करें। प्राचार्य डॉ. गुनजीत कौर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य समझाते हुए बताया कि समाज एवं राष्ट्र के हित में कार्य करना है। हम चाहते हैं कि हमारे सभी विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना में भागीदारी दे और मेहनत करके महाविद्यालय का नाम रोशन करें। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. सूरज चौधरी ने छात्रों को साप्ताहिक कार्यक्रम में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारें में अवगत कराया। डॉ. बी.एल. धायल ने बताया कि सभी छात्र एक सप्ताह के लिए पालड़ी ग्राम में साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भाग लेगे। गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम के संयोजक सहायक आचार्य डॉ. जी.एन. गुर्जर ने छात्रो को गाजर घास से होने वाले लाभ व हानि के बारें मे बताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!