राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पठान को राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान का प्रभारी बनाया
सोजत। राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद साहेबे आलम ने एक विज्ञप्ति जारी कर पाली जिला निवासी हाजी मोहम्मद खान पठान को जो कि राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं जिन्हें राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान प्रभारी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया हैं। आदेश के अनुसार पठान राजस्थान प्रभारी का कार्य स्वतंत्र रूप से आगामी आदेश तक करते रहेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। समाज कल्याण हेतु मुस्लिम समुदाय के मुद्दे समय समय पर उठाते हुए सवेंधानिक तरीके से देश हित के कार्यों को अंजाम देंगे।