नौगावा की अक्षरा जैमन ने रामगढ़ तहसील में लहराया परचम
नौगावा . विज्ञान संकाय में नौगावा स्थित मॉर्डन उच्च माध्यमिक विधालय की छात्रा अक्षरा जैमन पुत्री स्वर्गीय अमित जैमन ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौगावा एवं रामगढ़ तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने भौतिक विज्ञान व गणित में 100 में से 100 अंक तथा रसायन विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। छात्रा की इस उपलब्धि पर शाला परिवार ने छात्रा के घर जाकर उसको व परिवार को बधाइयां दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। विधालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी ने बताया की अक्षरा जैमन ने विज्ञान संकाय में 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना, अपने परिवार का, शाला का एवं नौगावा तहसील का नाम रोशन किया है। अक्षरा जैमन ने बताया की उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरुजनो का बहुत सहयोग रहा है। उनकी मेहनत के कारण ही इस मुकाम को पाया है। छात्रा ने बताया की उनकी माता नीरू जैमन एवं शिक्षिका शाइना उनकी प्रेरणास्त्रोत रही है।