Dark Mode
Mumbai में नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तीन कर्मियों को बचाया गया

Mumbai में नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तीन कर्मियों को बचाया गया

मुंबई। भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुंबई के तट पर आपात स्थिति में उतारा गया और इसमें सवार तीन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस आधुनिक ‘लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) ने नियमित उड़ान भरी थी और तट के निकट उतरा। अधिकारी ने बताया कि नौसेना के गश्ती विमान द्वारा तत्काल यह सुनिश्चित किया गया कि चालक दल के तीन सदस्यों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उनका कहना है कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!