नवलगढ़: नवलगढ फेस्टीवल के लिए कमेटियों का गठन
नवलगढ़: नवलगढ क्लब द्वारा नवलगढ में पर्यटक विकास व हवेलियों के संरक्षण हेतु नवलगढ फेस्टीवल का आयोजन विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 15, 16 ,17 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय किया जाना है जिसको लेकर प्रबुद्ध नागरिको की मीटिंग आयोजित की गई। नवलगढ फेस्टीवल से विदेशी व देशी पर्यटकों को आकर्षित किया जायेगा। नवलगढ में प्राचीन हवेलिया,ं संग्रहालय, कुएं, बावड़ी, छतरियां, मंदिर, लोहार्गल तीर्थ स्थल, गढ़ व होटल आदि काफी स्थल है। प्रवासी बन्धुओ का सम्मेलन कर उनको हवेलियों के संरक्षण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। क्षेत्र मे ग्रामीण पर्यटन इको टूरिज्म व एडवेंचर टूरिज्म के लिए प्रयत्न किये जायेंगे। इससे शहर सुंदर होगा। रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। यहां की संस्कृति खान पान व इतिहास के बारे मे पूरी दुनिया को जानकारी होगी। यहां फिल्मों की शूटिंग होगी। फेस्टीवल को आकर्षक बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया है। प्रशासनिक कमेटी मे क्लब के सदस्य, प्रवासी बन्धुओ से संपर्क श्रीकांत मुरारका, कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु इंजीनियर भंवरलाल जांगिड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु गोविंद मिश्रा, वित व्यवस्था अश्विनी कुमार महर्षि, आवासीय व्यवस्था पंकज शाह, टेंट व्यवस्था जनार्दन घोड़ेला, सोशल मीडिया प्रभारी हुकुमसिंह प्रिंट मीडीया डाॅ अनिल कुमार शर्मा क्लब के सचिव डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि कार्यक्रम अंतराष्ट्रीय स्तर का होगा। सभी कमेटियों के प्रभारी अपने अपने प्रस्ताव प्रशासनिक कमेटी को देंगे। कार्यक्रम मे समाजसेवी कैलाश चोटिया कवि हरिश हिंदुस्तानी मुरली मनोहर चोबदार विजय धूत वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ जगदीश प्रसाद जांगिड अनिल बिरोलिया शीशराम डूडी इंजीनियर भंवरलाल जांगिड सुरेश कुमार जांगिड डाॅ मनीष जांगिड डाॅ मीनाक्षी जांगिड डाॅ राजेश जांगिड मौलाना वाहिद खत्री रमाकांत सोनी जयप्रकाश सैनी अनिल डूडी ने भी उपस्थित रहकर अपने विचार प्रकट किये। क्लब द्वारा मण्डावा आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी व पर्यटन मंत्री दया कुमारी को भी फेस्टीवल के बारे मे सूचित किया था। उन्होने इसके लिए हर्ष प्रकट किया व हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। ज्ञात रहे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री व राजस्थान मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है।