नायक समाज की आगामी 23 तारीख को होने वाली पंचायत को लेकर हुई बैठक
रायसिंहनगर. नायक समाज की 23 जुलाई को होने वाली महापंचायत को लेकर आज रायसिंहनगर में नायक धर्मशाला में हुई बैठक बैठक में महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई गई इस मौके पर महापंचायत के आयोजक रिछपाल नायक ने बताया कि 23 जुलाई को समेजा कोठी निकटवर्ती गांव 73 एनपी बस स्टैंड पर नायक समाज महापंचायत होगी जिसमें रायसिंहनगर विधानसभा के तमाम नायक समाज के लोग वह जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक पूर्व सरपंच पूर्व डायरेक्टर वर्तमान सरपंच वर्तमान डायरेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे इस मौके पर समाज के साधु संत संत शिरोमणि महाराज मोती दास जी विराग नाथ जी सहित तमाम संत साधु भाग लेंगे वही समाज की एकता व अखंडता के लिए प्रचार प्रसार करेंगे इस मौके पर आए हुए तमाम जनप्रतिनिधियों और साधु संतों का सम्मान किया जाएगा वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी जिसमें कोई भी प्रमुख पार्टी समाज के व्यक्ति को टिकट देती है तो समाज हित में समाज एकजुट होगा इस मौके पर नायक समाज महिला जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक ने समाज की महिलाओं और बेटियों को बढ़-चढ़कर इस समाज की महापंचायत में भाग लेने की अपील की इस मौके पर नायक समाज के तहसील अध्यक्ष हेतराम कड़वा ने नायक समाज की महापंचायत को सफल बनाने की अपील की तो इस मौके पर नायक समाज कार्यकर्ता दुलाराम कड़वा सुनील नायक, करण नायक, सहित भारी संख्या में नायक समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे