Dark Mode
प्रिंस कॉलेज में एनसीसी भर्ती का आयोजन

प्रिंस कॉलेज में एनसीसी भर्ती का आयोजन

सीकर। जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के तहत छात्रों के लिए 1600 मीटर एवं छात्राओं के लिए 800 मीटर की दौड़, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुंडा ने 3 राज बटालियन, एनसीसी सीकर एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिठारवाल को प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान सूबेदार मनोहर सिंह, सीएचएम सुभाष चन्द्रा, ड्रिल इंस्ट्रक्टर शंकर लाल, जीसीए शिल्पा शर्मा, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!