भाजपा महिला मोर्चा की आगामी कार्यक्रमो को लेकर हुई आवश्यक बैठक
सीकर,। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यश्च अनिता शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर की गई जिसमें मती शर्मा ने सम्मेलनों से जुड़ी सभी पदाधिकारी को बताया कि हमें प्रदेश के निर्देशानुसार सीकर की सभी विधानसभाओ में सम्मेलन करवाने होंगे जिसको लेकर वर्चुअल मीटिंग के जरिए सभी संयोजक व सह संयोजक को पूरी जानकारी दे दी जायेगी साथ मे सभी को मोदी एप डाउनलोड करवाया बैठक मे नव युवती सम्मेलन की सयोजक कविता चौधरी, साहिबा नायक,एनजीओ की अलका शर्मा,शारदा काबरा,स्मार्ट युवती की संतोष खंडेलवाल,सरोज कलावटिया,खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की सावित्री शर्मा,उमा सैनी,कमल मित्र अभियान की रमा शेखावत,राज शर्मा,सोलो ड्राइविंग की संगीता रुलानिया,फुलवंती वर्मा,कवित्रि लेखन नाटक कार्यक्रम की अनुराग शर्मा,सावित्री देवी,घर घर सम्पर्क की मधुमती कुमावत,निशा सेन,सेल्फ हेल्प ग्रुप कार्यक्रम की जिला सयोजक सुशीला शर्मा व सह सयोजक सोनू सोनी,सीमा अग्रवाल,अंबिका शर्मा,सुनीता शर्मा व मीनु सैन आदि मीटिंग मे उपस्थित रही।