नीमकाथाना एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने किया संवेदनशील बूथों केदो का निरीक्षण
उदयपुरवाटी. विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथ केदो का नीमकाथाना एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बूथों का निरीक्षण किया वहीं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान बूथ केदो पर बीएलओ से जानकारी ली। पिछले तीन दिन से लगातार नीमकाथाना एसपी अनिल बेनीवाल उदयपुरवाटी क्षेत्र के संवेदनसील बूथ केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान धौलाखेडा़ इन्द्रपुरा उदयपुरवाटी जमात स्कूल भूरीकुड़ी स्कूल, बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुरवाटी, बस स्टैंड स्कूल,पांच बत्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,इस मौके पर थाना अधिकारी मांगीलाल मीणा पुलिस के जवान मौजूद थे।