Dark Mode
नीरज चोपड़ा को मिली निराशा, दूसरे स्थान पर रहे, तीन सेंटीमीटर से चूके

नीरज चोपड़ा को मिली निराशा, दूसरे स्थान पर रहे, तीन सेंटीमीटर से चूके

दोहा डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। साल 2023 में पहले स्थान पर रहने वाले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत 88.36 मीटर थ्रो के साथ की। वह तीन सेंटीमीटर से पहले स्थान से चूक गए, जैकब वडलेज 88.38 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहे।

बता दें कि, दोहा में 2023 सीजन में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा अपने पहले दो प्रयासों में 85 मीटर तक पहुंचने में असफल रहे, लेकिन अंतिम दौर में 88.36 मीटर थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया। भारत के अन्य प्रतियोगी किशोर जेना 76.31 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवें स्थान पर रहे।

दोहा डायमंड लीग 2024 में जेवलिन स्टैंडिंग
जैकब वडलेज- 88.38 मीटर
नीरज चोपड़ा- 88.36 मीटर
एंडरसन पीटर्स- 86.62 मीटर
ओलिवर हेलैंडर- 83.99 मीटर
एंड्रियन माडरिं- 81.33 मीटर

वहीं, पहले स्थान हासिल करने वाले जैकब वडलेज नीरज से केवल दो सेंटीमीटर आगे रहे। जैकब ने 88.38 अंक हासिल किए। चेक रिपब्लिकन दिग्गज 2023 दोहा डायमंड लीग में नीरज से चार सेंटीमीटर से पीछे रहे थे। इसके अलावा भारत के ही किशोर जेना पहले ही बाहर हो गए थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!