Dark Mode
स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का अटूट समर्पण आज भी प्रेरणादायी – इंदौरिया

स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का अटूट समर्पण आज भी प्रेरणादायी – इंदौरिया

रतनगढ़।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई।
मंच के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के चित्रपट के समक्ष धूप अगरबत्ती करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंच संयोजक  इंदौरिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में नेताजी का अटूट समर्पण व संघर्ष आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है, नेताजी भारत की आजादी को लेकर बेचैन रहते थे, उन्होंने जन-जन में आजादी के संघर्ष की अलख जगाई थी,  इसीलिए उन्होंने 1943 में आजाद हिंद फौज का गठन किया था।
पूर्व पार्षद राजकुमार सोनी, मंच सह संयोजक मोहनलाल बबेरवाल, शंकरलाल कम्मा,  पार्षद नंदकिशोर भार्गव, भरत सैनी, मनोज हारित, दल्लू सिंह लूंछ, रमेश कुमार पारीक, नूर मोहम्मद, किशन जोशी, दिनेश रांकावत, संतोष कुमार जोशी, नंदलाल डिडवानिया सहीत कई लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पार्षद रामकिशन माटोलिया ने किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!