12,600 रुपये में 5260mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च!
नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Honor ने एक और एंट्री कर दी है। कंपनी ने UAE में Honor X6d को चुपचाप लॉन्च किया है, जो किफायती दाम में 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी के साथ आता है। यह मॉडल पिछले साल चीन में आए Honor Play 60A से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
कीमत की बात करें तो Honor X6d के 4GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत UAE में AED 509 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 12,600 रुपये के आसपास बैठती है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ओशन स्यान रंगों में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm बेस्ड MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 4GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह डिवाइस Android 15 पर आधारित MagicOS 9 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,260mAh की बैटरी है, हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
डिजाइन की बात करें तो फोन में वाटरड्रॉप नॉच, मोटे बेजेल्स और पीछे स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फ्लैट एज डिजाइन के साथ पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर मिलते हैं। डुअल सिम सपोर्ट के साथ यह एक बेसिक लेकिन संतुलित फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन नजर आता है।