Dark Mode
राजसमंद के देवगढ़ (भीम) में खुलेगा नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय

राजसमंद के देवगढ़ (भीम) में खुलेगा नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय

 

जयपुर। राजसमंद जिले के देवगढ़ (भीम) में नवीन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कार्यालय संचालन के लिए 7 पद सृजित करने व आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।   इन पदों में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक सहित सात पद शामिल हैं। कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को नजदीक ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि राजसमंद जिले में भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगना, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों की अनुमानित संख्या 17 हजार 550 है। इनमें तहसील भीम एवं देवगढ़ की संख्या 64 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में कार्यालय खोलने के लिए घोषणा की थी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!