विधानसभा चुनाव में नए चेहरे को मिले मौका :-सुखी
पदमपुर. श्रीकरणपुर विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रबल दावेदारों की सूची लंबी हो रही है , एक दर्जन से अधिक दावेदार चुनावी दंगल में करने के लिए जनता से सीधा संपर्क साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे , जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रबल दावेदारों की संख्या काफी कम है । भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह सुखी ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया व प्रदेश व केंद्र पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिये है कि वो कई दशकों से पार्टी हित में अपना दायित्व संगठन को मजबूत करने में निभा रहे हैं । 2023 के विधानसभा चुनावो में पार्टी सर्वे करवाकर नए चेहरे को टिकट दे । सूखी ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार का कार्यकाल कैसा रहा ह यह जनता 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट की चोट से बता देगी । गहलोत सरकार की विफलताओ को हम नही उन्ही की पार्टी के नेता खुलेआम मंचो गिना रहे हैं कि किस तरह से कमजोर नेतृत्व के कारण भ्रष्टाचार , अपराधिक घटनाओं के साथ बलात्कार जैसी अनेकों घटनाएं घटित होने से आम वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है I सुखी ने कहा कि महंगाई राहत कैंप एक छलावा है , जिसकी हकीकत आज नहीं तो कल सामने आ जाएगी I उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत व सचिन पायलट का कैसा है यह बंधन वक्त आने पर जनता जवाब देने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है , थोथली घोषणाओं से सरकार नहीं जनता का हितेषी बनने से चलती है । सुखी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 9 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है देश दुनिया में भारत का नाम गर्व से पुकारा जाता है I राजस्थान , छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश में भाजपा फिर से ऐतिहासिक बहुमत के साथ डबल इंजन का सरकार बनकर मोदी के मिशन को पूरा करेगी । सुखजिन्द्र सिंह सुखी पार्टी में विभिन्न पदों पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व पार्टी हित में निभाते आ रहे हैं ।