Dark Mode
न्यू जनरेशन टाटा नेक्सॉन ईवी कल लॉन्च होगी

न्यू जनरेशन टाटा नेक्सॉन ईवी कल लॉन्च होगी

टाटा मोटर्स कल (14 सितंबर) न्यू जनरेशन नेक्सॉन ईवी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV फुल चार्ज पर 465km की रेंज देती है। कंपनी ने कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन को अपडेट किया है। साथ ही कार में नए कलर के साथ कई सेगमेंट फर्स्ट एडवांस्ड (कंफर्ट और सेफ्टी) फीचर एड किए गए हैं। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा XUV400 से है। 14 सितंबर को तीन वैरिएंट में होगी लॉन्च टाटा नेक्सॉन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इसकी बुकिंग 9 सितंबर को ईवी दिवस के मौके पर शुरू की गई थी। बायर्स इसे 21 हजार रुपए की टोकन मनी देकर ऑफिशियल वेबसाइट से या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। नई नेक्सॉन ईवी तीन अलग-अलग ट्रिम और दो वैरिएंट में आएगी। इसमें क्रिएटिव, फियरलेस और इमपावर्ड ट्रिम ऑप्शन मिलेंगे इनके साथ मिड रेंज और लॉन्ग रेंज वैरिएंट का ऑप्शन मिलेगा। टाटा नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट की कीमत अभी तक सामने नहीं आई हैं। वर्तमान में नेक्सॉन ईवी की कीमत 14.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए अपडेट के बाद इसके प्राइस बढ़ाए जा सकते हैं। नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट : लुक्स और एक्सटीरियर डिजाइन कार के लुक्स और डिजाइन की बात करें तो नेक्सॉन ईवी अपने पेट्रोल-डीजल वर्जन की तरह ही दिखती है। इसके फ्रंट और रियर लुक को मौजूदा मॉडल से पूरी तरह से चेंज किया गया है। ये अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके फ्रंट में नए LED DRLs स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है। एक दम नए डिजाइन और ज्यादा स्पोर्टी दिखने वाले बम्पर पर नीचे LED हेडलैंप लगाए गए हैं। साइड में फंकी दिखने वाले 16 इंच के डायमंड कट डुअल-टोन अलॉय व्हील के अलावा कुछ चेंज नहीं किया गया है। हालांकि, फ्रंट डोर पर ईवी की बेजिंग नजर आती है। रियर में नेक्सॉन को फुल कनेक्टेड LED टेल लाइट मिलती है, जिसे कंपनी 'X फैक्टर टेल लैंप' कह रही है। इसमें वेलकम और गुडबाय फंक्शन भी मिलता है। कार में 5 नए कलर इंट्रीड्यूज किए गए हैं। इसमें प्रिस्टीन वाइट, फियरलेस पर्पल, क्रिएटिव ऑसियन, डेटोना ग्रे और फ्लेम रेड शामिल हैं। टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट : इंटीरियर डिजाइन कार में सबसे बड़ा बदलाव केबिन के अंदर किया गया है। नई नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में पहली कार होगी, जिसमें दो-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। डेशबोर्ड में एक टच पैनल वाली HVAC यूनिट और सेंटर कंसोल पर नया गियर सिलेक्टर कार को और भी लग्जरी बनाता है। इसके अलावा, टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट में एक नया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। टाटा नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट : मोटर, पावर और टॉप स्पीड इलेक्ट्रिक SUV में सेकेंड जनरेशन मोटर मिलती है, जो पहले के मुकाबले 12,000 rpm से बढ़कर 16,000 rpm तक चलने में केपेबल है। नई मोटर 142.6 bhp की पावर और 2,500nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि कार 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड 8.9 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है, जो पुराने मॉडल से 30 kmph ज्यादा है। SUV में सबसे कम रोलिंग रेजिस्टेंस टायर मिलता है। इसके अलावा बैटरी को रीजनरेटिव सिस्टम के जरिए चार्ज करने के लिए मल्टी मोड रीजेन मिलते हैं। मोटर को एक दम नए गियरनोब और पेडल शिफ्टर के साथ ट्यून किया गया है। साथ ही कार में तीन ड्राइविंग मोड- ईको, सिटी और स्पोर्ट मिलते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!