Dark Mode
बाबा श्याम के चौखट पर नवाया शीश,

बाबा श्याम के चौखट पर नवाया शीश,

खाटूश्यामजी ।  खाटूश्यामजी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे।रंधावा के तोरणद्वार पर स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष सुनीता गठला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी के साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी साथ रहे।इस दौरान रंधावा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से कमर कसकर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में हर गांव,हर ढाणी, हर परिवार तक पहुंचाने का कार्य करें। इसके पश्चात राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंच कर हाजिरी लगाई। बाबा की चौखट पर पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की।इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रताप सिंह चौहान ने चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मंदिर के पुजारी ने बाबा श्याम के कथा की जानकारी दी।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की अपने पिता नारायण सिंह चौधरी के पद चिन्हों पर चलकर कार्य करे तथा एक अमिट छाप छोड़े।प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी रंधावा ने आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस फिर से सरकार बना पाएगी के जबाब में  कहा कि बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई है यहां से आज तक कोई भी खाली हाथ नहीं गया। आने वाले चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।पार्टी के अंदरूनी कलह के बारे में  जवाब में कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के निर्णय को सर्वोपरि मानते हैं।किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!