Dark Mode
टाटा के कमर्शियल वाहनों की नई रेंज लॉन्च

टाटा के कमर्शियल वाहनों की नई रेंज लॉन्च

कोटा : भारत में कमर्शियल वाहनों के सबसे बड़े निर्माता टाटा मोटर्स ने ऑल-न्यू इंट्रा वी70, इंट्रा वी20 गोल्ड और ऐस एचटी प्लस को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने माल या सामान को प्रभावी ढंग से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ यह गाडि़यां पेश की हैं। इन नए वाहनों को भारी सामान कम लागत में लंबी दूरी तक पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इन वाहनों में अपनी श्रेणी के बेहतरीन फीचर्स हैं। इन गाड़ियों का प्रयोग कई कामों के लिए किया जाता है। यह शहरों और गांवों में ट्रांसपोर्टर्स को बेहतर मुनाफा और उत्पादकता मुहैया कराती है। टाटा मोटर्स ने लोकप्रिय इंट्रा वी50 और ऐस डीजल व्हीकल्स का नया वर्जन लॉन्च किया। इसे स्वामित्व की कम लागत के साथ ईंधन की कम खपत करने के लिए फिर से बनाया गया है। टाटा मोटर्स के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर गिरीश वाघ ने इन वाहनों को लॉन्‍च करते हुए कहा, “तरह-तरह का सामान इधर से उधर ले जाने के लिए ये वाहन आदर्श समाधान मुहैया कराते हैं। हमारे छोटे कमर्शल वाहन और पिकअप उपभोक्ताओं को उनकी कमाई का साधन मुहैया कराते हैं। मजबूत और विश्वसनीय वाहनों के अलावा, टाटा मोटर्स के उपभोक्ता कंपनी की ओर से मिलने वाली कई बेहतरीन सेवाओं से कई तरह के लाभ और मानसिक सुकून हासिल कर सकते हैं। इससे भारत के सबसे बड़े सर्विस नेटवर्क का उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। प्रभावी ढंग से बेड़े का प्रबंधन करने के लिए लोग नए जमाने के टेलीमैटिक्स सिस्टम फ्लीट ऐज का फायदा उठा सकेंगे। उन्हें सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट की सुविधा मिलेगी। इससे वाहन का संचालन ज्यादा लंबे समय तक किया जा सकेगा। वाहनों के स्पेयर पार्ट्स भी ज्यादा आसानी से मिल सकेंगे। इसके अलावा कंपनी का संपूर्ण सेवा 2.0 प्रोग्राम उपभोक्ताओं की संतुष्टि और बिना किसी परेशानी के वाहन के स्वामित्व का अहसास दिलाना सुनिश्चित करता है। इससे टाटा मोटर्स की उपभोक्ताओं की संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!