Dark Mode
नव नियुक्त विधानसभाध्यक्ष देवनानी का किया स्वागत

नव नियुक्त विधानसभाध्यक्ष देवनानी का किया स्वागत

सीकर। राजस्थान विधानसभा के नव नियुक्त विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को सर्किट हाउस सीकर पहुंचे। देवनानी का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। देवनानी सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला भी साथ थे।
इस दौरान सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, विधायक गोरधन वर्मा, जिला महामंत्री रमेश जलधारी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ. कमल सिखवाल, फतेहपुर में प्रत्याशी रहे श्रवण कुमार, मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, जयपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी प्रकाश दाधीच, जगदीश कुमावत, नेमीचंद कुमावत, अशोक सैनी, डॉ. बीएल रणवां, परमेश्वर शर्मा, गोविंदराम सैनी, परमेश्वर सैनी, बाबुसिंह बाजौर, जितेंद्र जांगिड़, नरेश शर्मा, सज्जन सैनी, केशर बुरड़क, विजय सैनी, सुरेश सैनी, बाबुलाल शर्मा गोकुलपुरा आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!