नवनियुक्त कलक्टर श्वेता चौहान ने किया कार्यभार ग्रहण
केकड़ी। नवनियुक्त कलक्टर श्वेता चौहान ने सोमवार सुबह कार्यभार ग्रहण किया। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के जारी तबादला आदेश में श्वेता चौहान को केकड़ी लगाया गया था। वे इससे पूर्व भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण, बीड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मूलत: उत्तर प्रदेश की श्वेता चौहान 2017 के बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने भौतिक विज्ञान में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। केकड़ी के कलक्टर विश्व मोहन शर्मा का मिड डे मील आयुक्त के पद पर तबादला हुआ है।
एडीएम ने किया स्वागत
कलक्टर के यहां पदभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दिनेश धाकड़ ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा की अब तक हुई प्रगति से भी अवगत कराया। इससे पूर्व श्वेता 2019 में शाहपुरा में उपखंड अधिकारी रही । इसके बाद 2020 में ब्यावर उपखंड अधिकारी के पद पर रही । 2021 में माडा पाली की चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर रही एवं इसके बाद वर्ष 2022 में सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार रही। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया।