Dark Mode
नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक आलोक वास्तव ने किया कार्यभार ग्रहण 

नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक आलोक वास्तव ने किया कार्यभार ग्रहण 

डीडवाना. नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक आलोक वास्तव ने किया कार्यभार ग्रहण ।विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता पालना हेतु जिला के समस्त पुलिस अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक ।आगामी विधानसभा चुनाव के लिये जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिये निर्देश ।नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आलोक वास्तव को जिला पुलिस अधीक्षक, डीडवाना कुचामन का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज जिला के पुलिस अधिकारियों की विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के समस्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिये जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गयें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!