Dark Mode
NIA ने आतंकवाद से संबंधित एक मामले में श्रीनगर में छापेमारी की

NIA ने आतंकवाद से संबंधित एक मामले में श्रीनगर में छापेमारी की

श्रीनगर । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में सोमवार को श्रीनगर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, एनआईए ने आतंकी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में श्रीनगर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए अधिकारियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर यह छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी 2022 में दर्ज किए गए एक मामले के तहत आतंकवाद से जुड़े व्यक्तियों से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संदिग्ध लोग द रेसिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा है। लश्कर और टीआरएफ दो प्रतिबंधित संगठन हैं और ये संगठन कश्मीरी युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए लगातार उकसाने में शामिल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों संगठन युवाओं को बहला-फुसला कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार करते हैं और ये संगठन ट्विटर, टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!