निधि जोशी ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 12वीं में 95.40 प्रतिशत अंक हांसिल किये
ग्रामीणों ने फूल-माला और शाफा पहनाकर किया सम्मान
बहरोड़। उपतहसील गण्डाला निवासी निधि जोशी पुत्री योगेश जोशी ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 12वीं में 95.40 प्रतिशत अंक हांसिल कर परिजनों, गॉव और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गण्डाला का नाम रोशन किया है। निधि के कुल नंबर में से महज 23 नंबर कटे हैं। उसने 500 में से 477 अंक हांसिल किए हैं। निधि ने साबित किया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। जो अभाव, संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी अपने सपने को पूरा कर रही हैं। निधि जोशी साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। निधि ने कहा कि उनका सपना है, वह टीचर बने। पिता योगेश जोशी गॉव में परचून दुकान चलाते हैं और मम्मी भारती देवी ग्रहणी है। निधि ने बताया कि मैं हमेशा मम्मी के घर के काम में हाथ बताती रही हूं जब भी मुझे समय मिला मैं पढ़ने बैठ जाती। मेरा ड्रीम है कि मैं अच्छे से पढ़ाई करने के बाद टीचर बनू। सफलता हांसिल करने में प्रिंसीपल मंजीत यादव सहित शिक्षकों और मेरे मम्मी पापा, बड़ी बहन भावना जोशी का भरपूर सहयोग मिला। मैंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गंडाला में पढ़ाई की है। जब भी कहीं पढने अड़चन आती, तब सब्जेक्ट टीचर से पूछती तो वो तुरंत समस्या का समाधान कर थे। सफलता हांसिल करने पर ग्रामीणों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने छात्रा का फूल-माला व शाफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सुजान सिंह यादव वाईस पिं्रसिपल अकलीमपुर, वीरमती देवी सीनियर टीचर रामसिंहपुरा, रामवतार पुरोहित, राकेश गोयल, स्वयं सेवक राजकुमार यादव, अनिल यादव, सन्दीप यादव, सुभाष शर्मा, श्रीभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।