Dark Mode
शहर काजी द्वारा जारी निकाह प्रमाण पत्र साक्ष्य दस्तावेज के रूप में मान्य

शहर काजी द्वारा जारी निकाह प्रमाण पत्र साक्ष्य दस्तावेज के रूप में मान्य

फतेहपुर शेखावाटी। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा जारी आदेशानुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों के विवाह पंजीयन के लिए संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के साथ शहर काजी द्वारा जारी निकाह प्रमाण पत्र को साक्ष्य के रूप में मान्य किया गया है। फतेहपुर शहर काजी गुलाम मुर्तजा ने बताया कि राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काजी कौंसिल सोसायटी राजस्थान ने मुस्लिम समुदाय में विवाह पंजीयन के लिए संलग्न दस्तावेजों में शहर काजी की ओर से जारी प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में मान्य करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर काजी कौंसिल सोसायटी के उपाध्यक्ष रेहान उस्मानी के नेतृत्व में जोधपुर शहर काजी सैयद वाहिद अली, सचिव मेराज उस्मानी, कोषाध्यक्ष एवं चूरू शहर काजी अदीब आलम , नायब शहर काजी मोहम्मद असलम, चूरू शहर काजी अदीब आलम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!