निम्बाहेड़ा : राष्ट्रीय दशहरा मेला-2025, छठे दिन बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़ की सुरमयी शाम में देर रात तक झूमे दर्शक, आज हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी की प्रस्तुति पर झूमेगा मंच
निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा द्वारा प्रति वर्ष की भांति आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय दशहरा मेला-2025 के छठे दिन मीरा मंच पूरी तरह से बॉलीवुड की धुनों के नाम रहा। देश के ख्यात नाम प्रसिद्ध बॉलीवुड के पार्श्व गायक विनोद राठौड़ ने अपनी मखमली आवाज़ और हिट गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक देर रात तक झूमते और सुरों की दुनिया में खोए रहे। नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौड़ ने अपने मशहूर रोमांटिक गीतों से किया। जैसे ही उन्होंने सुपरहिट फिल्म खलनायक के गीत ष्नायक नही खलनायक हूँ मैंष् की धुन छेड़ी, मीरा रंगमंच का क्षेत्र उपस्थित दर्शकों एवं श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों की आवाज़ से गूंज उठा, इसके बाद उन्होंने बाजीगर, मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी अपनी कई हिट फिल्मों के गीतों की लगातार प्रस्तुति देकर युवा दर्शकों से लेकर वरिष्ठ श्रोताओं तक को झूमने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के बीच गायक कलाकार राठौड़ ने दर्शक एवं अतिथि दीर्घा में पहुंचकर अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भावनात्मक हो उठा तथा श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।