Dark Mode
निम्बाहेड़ा : जिला चिकित्सालय का विधायक कृपलानी ने किया औचक निरीक्षण

निम्बाहेड़ा : जिला चिकित्सालय का विधायक कृपलानी ने किया औचक निरीक्षण

  • उपचारत मरीजों से पूछी कुशलक्षेम एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी

निम्बाहेड़ा। जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शुक्रवार को रात्रि में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक कृपलानी ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर उपचार के लिए भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके परिजनों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर यहां उपचारत मरीजों एवं उनके परिजनों ने चिकित्सालय व्यवस्था एवं चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान विधायक कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री कमलेश बुनकर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री चिराग मंत्री, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित जिला चिकित्सालय के डॉ. दशरथ आंजना, डॉ. नवलकिशोर जांगिड़, डॉ. मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। विधायक कृपलानी ने जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए नवनिर्मित पार्किंग स्थल एवं उनके बैठने के लिए बनाए जा रहे विश्राम स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां विधायक कृपलानी ने पॉश में बेतरतीब खड़े वाहनों की पार्किंग पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को इन वाहनों को नवनिर्मित पार्किंग क्षेत्र में खड़े करवाने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!