निम्बाहेड़ा : हत्या के आरोपी हुए बरी
निम्बाहेड़ा। 26 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक 2 की पीठासीन अधिकारी श्रीमती कुसुम सूत्रकार ने हत्या के आरोपी दो व्यक्तियों को बरी किया ! प्रकरणानुसार दिनांक 21/9/2023 को परिवादिया / मजरूहा श्रीमती कंकू बाई पत्नी लक्ष्मण भांबी निवासी निवासी चौबे जी का कंथारियां थाना भदेसर ने बा मुकाम हॉस्पिटल ट्रॉमा वार्ड में पुलिस को जबानी इतला दी आज दिनांक 21/9/2023 को रात्रि 9:00 बजे के आसपास वह अपने मकान पर थी कि हंसराज पिता रामलाल भाबी तथा रतनलाल पिता गोटूलाल भांबी निवासी नई आबादी कंथारिया घर पर आए और दोनों ने उसके साथ मारपीट की मारपीट से गंभीर घायल होने से उसे अस्पताल भर्ती कराया है पर पुलिस थाना भदेसर में प्रकरण दर्ज किया दौरान इलाज कंकू बाई की मृत्यु हो गई इस पर थाना भदेसर ने धारा में इजाफा कर 302 आईपीसी में आरोपी हंसराज , रतनलाल को गिरफ्तार किया तथा बाद अनुसंधान चालान प्रस्तुत किया जो सबमिट होकर माननीय एडीजे साहब निंबाहेड़ा के न्यायालय में ट्रायल शुरू हुई दोहराने ट्रायल अभियोजन की और से गवाहन पेश किए गए व दस्तावेजों को प्रदर्शित कराया गया बाद ट्रायल दोनों पक्षों की बहस सुन न्यायालय ने दोनों आरोपियों को अपराध धारा 302 आईपीसी में बरी किया आरोपी रतनलाल की ओर से पैरवी सैयद साजिद अली एडवोकेट ने एवं हंसराज की ओर से पैरवी संजय बाबेल एडवोकेट ने की ।