निंबाहेड़ा : लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड ने करवाया 15वाँ नेत्रदान
निंबाहेड़ा। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड द्वारा दिवंगत श्रीमती आशा देवी चेचानी पत्नी श्री अजीत कुमार चेचानी, माता श्री दीपक चेचानी के निधन पर,दुःख की घड़ी में उनके परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्रदान कराया। क्लब के आई डोनेशन चेयरमैन डॉ. आर.आर. बिश्नोई ने बताया कि यह इस सत्र का दूसरा तथा क्लब द्वारा करवाया गया कुल 15वाँ नेत्रदान है।
इस नेत्रदान में लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के लायन राजेंद्र जारौली का विशेष सहयोग रहा- गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉ. के.एस. नागदा एवं सहायक राजेश राठौर द्वारा नेत्र उत्साहित कर प्रत्यारोपण हेतु सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन विक्रमादित्य खेरोदिया, उपाध्यक्ष लायनशिवनारायण धूप्पड़,लायन बंशीलाल जीवनानी, लायन अनिल धूत, लायन सी.ए. नितेश शर्मा, लायन सत्य प्रकाश जैथलिया, लायन रमेश तोतला, लायन मनोहर वासवानी, लायन कैलाश लड्ढा सहित क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चेचानी परिवार के इस पुण्य कार्य हेतु आभार व्यक्त किया।