Dark Mode
Noida: बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Noida: बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


नोएडा। नोएडा के ईकोटेक-1 थानाक्षेत्र में पुलिस ने 11 वर्षीय एक बच्चे को अगवा कर 30 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सरिता मलिक ने बताया कि सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल पाल को गिरफ्तार किया जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को विशाल ने अपने साथियों-- शिवम, विशाल, ऋषभ, कुमारी रेनू आदि के साथ मिलकर लुकसर गांव के 11 वर्षीय बच्चे प्रिंस का अपहरण कर लिया था तथा उसके परिजनों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
उनके अनुसार परिजनों ने 29 लाख रुपए देकर प्रिंस को छुड़ाया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शिवम को मार गिराया था जबकि रेनू और उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि विशाल तभी से फरार चल रहा था एवं उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!