Dark Mode
घुमन्तु समुदाय सहायता शिविर 3 दिसम्बर को सुल्तानपुर में

घुमन्तु समुदाय सहायता शिविर 3 दिसम्बर को सुल्तानपुर में

कोटा। राज्य सरकार द्वारा घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के पुनर्वास एवं सामाजिक उत्थान के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से इनके आवष्यक दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, घुमन्तु जाति पहचान प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राषन कार्ड आदि तैयार करवाने एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देष्य से जिले में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता षिविरों का आयोजन ब्लॉकवार किया जा रहा है।
इसी क्रम में 3 दिसम्बर को पं.स. सुल्तानपुर, 10 दिसम्बर को पं.स. सांगोद, 12 दिसम्बर को पं.स. खैराबाद व 13 दिसम्बर को पं.स. इटावा में शिविर आयोजित होंगे। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
विभाग की संयुक्त निदेषक, सविता कृष्णिया ने बताया कि उक्त षिविरों में घुमन्तु समुदाय की बावरी, कंजर, सांसी, बागरी/बावरिया, मोगिया, नट, नाइक, मुल्तानिस, भाट, बालदीयाज/बंजारा, परधिस, दोमाबरिस, गाडिया-लोहार, इरानिस, जोगी, जोगी कालबेलिया, जोगी कनफटा, खुरपलट्स/कुलफलट्स, सिकलीगर, घीसादिस,सारंगीवाला-भोपा, रैबारी, राठ, मंगलियास, भाया, कन्नीस, जंगलस, जालूकूस, झानस, सिन्दुलस, गिरिनाथ, अजयपाल, अगमनाथ, नामाथ, जालंधर, मसानी, रामास्वामी, भारादि-जाधव सहित कुल 32 जातियो के व्यक्तियों को लाभान्वित किया जावेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!