Dark Mode
पिंकसिटी प्रेस क्लब चुनाव के लिए नामांकन 22 मार्च से

पिंकसिटी प्रेस क्लब चुनाव के लिए नामांकन 22 मार्च से

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब लि. जयपुर की प्रबन्ध कार्यकारिणी 2024-25 के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए 22 मार्च से नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.एल.शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र 22 और 23 मार्च को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च 2024 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। उन्होनें बताया कि 27 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 30 मार्च को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतों की गिनती 31 मार्च को सुबह 10 बजे से की जाएगी।
उन्होनें बताया कि अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद, उपाध्यक्ष के लिए दो पदों और प्रबन्ध कार्यकारिणी के दस पदों के लिए चुनाव होंगे। प्रबन्ध कार्यकारिणी का कार्यकाल 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगा।
निर्वाचन मण्डल का गठन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.एल.शर्मा ने बताया कि चुनाव सम्पन्न करने के लिए निर्वाचन मण्डल का गठन कर दिया गया है। इसमें श्री सुरेश योगी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ ही श्री श्याम माथुर, श्री अशोक भटनागर, श्री सुनिल शर्मा फोटोजर्नलिस्ट और श्री प्रेम शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!