Dark Mode
भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के नामांकन शनिवार को

भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के नामांकन शनिवार को

बून्दी। नामांकन भरने के छठें दिन शनिवार को नामांकन भरने वालों की धूम रहेगी। विधानसभा चुनाव के बूंदी जिले की तीनों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी अनिल जैन तालेड़ा ने बताया कि बूंदी से विधायक एवम भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा, के. पाटन से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चंद्रकांता मेघवाल एवम हिंडौली से भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल सैनी नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि भाजपा के प्रत्याशी अशोक डोगरा ने शुभ मूहुर्त के आधार पर अपना नामांकन शुक्रवार को भा दाखिल कर दिया। इस दौरान सभी भाजपा प्रत्याशियों की आम सभा होगी और विशाल रैली के रूप नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं केशवराय पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी 4 नवम्बर को रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रेमी इस अवसर पर हिण्डोली प्रत्याशी व राज्यमंत्री अशोक चांदना, पूर्व विधायक ममता शर्मा व पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह हाड़ा भी मौजूद रहेंगे।

 

भाजपा प्रत्याक्षी विधायक अशोक डोगरा शनिवार को करेंगे नामांकन
विधानसभा क्षेत्र बूंदी से भाजपा प्रत्याशी विधायक अशोक डोगरा 4 नवंबर शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि जन आशीर्वाद एवं नामांकन सभा को मुख्य वक्ता जयपुर सांसद रामचरण बोरा सहित प्रदेश और जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे मंशापूर्ण गणेश जी की पूजा अर्चना करने के बाद नामांकन जुलूस राम प्रकाश टॉकीज, बालचंद पाड़ा नाहर का चौहटा, तिलक चौक, सदर बाजार, चोमूखा बाजार, चौगान गेट, इंदिरा मार्केट, एक खंभे की छतरी, कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड, नगर परिषद के सामने, अहिंसा सर्किल होते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। जहां पर भाजपा प्रत्याशी डोगरा अपना नामांकन दाखिल करेंग। नामांकन जुलूस में बूंदी जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा के सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला, मंडल, शहर मंडल के सभी पदाधिकारी, नगर परिषद पार्षदगण, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र का सम्मानित मतदाता एवं आमजन जन शामिल होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!