आज शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च का होगा आयोजन
भोपालगढ़ . जिला कलेक्टर व शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार शहीद दिवस 23 मार्च को श्रद्धा पूर्वक मनाने के लिए उपखंड अधिकारी ताराचंद वेकेंट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। वही पंचायत समिति परिसर से इंदिरा सर्किल तक अहिंसा मार्च निकाला जाएगा। उपखंड अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को दिशा निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही शिक्षा विभाग व नगरपालिका विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में तहसीलदार रामेश्वर छाबा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक ज्ञानचंद मुणोत, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा, सहसंयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति हेम सिंह सोलंकी, पीटीआई गोरधन राम जाखड़, नगरपालिका कार्मिक धर्मेंद्र खोजा, रीडर सुरेंद्र डूडी उपस्थित थे।