Dark Mode
एक जैसे रोल मिलने पर बोलीं नोरा

एक जैसे रोल मिलने पर बोलीं नोरा

एक्टर और डांसर नोरा फतेही ने हाल ही में खुद के टाइपकास्ट होने पर बात की। बिना किसी का नाम लिए नोरा ने फिल्म मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्हें फिल्मों में लीड रोल नहीं दिए जाते हैं। नोरा ने कहा कि मेकर्स उन्हें बार-बार चार लड़कियों के लीड रोल वाली फिल्में ऑफर कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि डासं नंबर्स करने की वजह से फिल्ममेकर्स उन्हें लीड रोल में नहीं लाना चाहते हैं। क्योंकि इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो अच्छा डांस भी करती हैं।
लगातार मल्टीस्टारर फिल्मों के ऑफर आ रहे- नोरा
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में नोरा ने फिल्म मेकर्स पर उन्हें टाइपकास्ट करने का आरोप लगाया। नोरा ने 2020 में स्ट्रीट डांसर 3डी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इसके बावजूद उनकी पहचान बतौर एक्ट्रेस न होकर एक फेमस डांसर के तौर पर है। किसी का नाम लिए बिना नोरा ने कहा कि वो लीड रोल पाने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि फिल्म मेकर्स उन्हें ऐसे किरदारों में कास्ट नहीं करना चाहते हैं। वो बारी-बारी से मल्टीस्टारर फिल्मों में ही काम कर रही हैं। उन्हें लगातार ऐसी ही फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं।पहले किसी को मुझे मौका देने का रिस्क लेना होगा- नोरा
नोरा ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मेकर्स मुझे इसलिए नहीं कास्ट नहीं करना चाहते, क्योंकि मैं डांस करती हूं। बॉलीवुड में ऐसी कई खूबसूरत लीडिंग एक्ट्रेस रही हैं, जो अच्छी डांसर भी हैं।’नोरा ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वो डांस नंबर में परफेक्ट हैं, लेकिन हमेशा से ही वह एक एक्ट्रेस भी बनना चाहती थीं। नोरा बोलीं- मुझे लगता है कि यह हमेशा से ही था। मुझे नहीं पता, अब देखना होगा कि मुझे लेकर रिस्क कौन लेता है? मुझे लगता है कि ऐसा करने लिए सबसे पहले किसी को मुझे मौका देने का रिस्क लेना होगा। मुझे लगता है कि हर कोई ऐसे एक मौके का इंतजार करता है।
आज इंडस्ट्री में बहुत कॉम्पिटिशन हो गया है-नोरा
नोरा ने आगे कहा- आज इंडस्ट्री में बहुत कॉम्पिटिशन हो गया है। साल भर में कुछ ही फिल्म आती हैं। कभी कभी फिल्म मेकर्स के साथ ऐसा होता है कि जो उनके सामने है, वो उससे ज्यादा सोचते ही नहीं। इसलिए अगर कोई 4 एक्ट्रेस फिल्में कर रही हैं, तो उन्हें बारी-बारी से मौके मिलते हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स केवल उन चार एक्ट्रेसेस को ही याद रखते हैं। वो उससे ज्यादा नहीं सोचते हैं। ऐसे में आपका काम चार एक्ट्रेसेस को रोकना और खुद पांचवा बनना है। इतना ही नहीं आपको भी लगातार कई फिल्में भी करनी, ताकि आप उनकी बराबरी पर आ सकें। हां यह काम बेहद कठिन है, लेकिन यह हो रहा है। मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे इंडस्ट्री में मौके मिले हैं। मुझे बस खुद को साबित करना है, ताकि मैं टिक सकूं। मेरे लिए यह बड़ी चुनौती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!