Dark Mode
अब कोई भी व्यक्ति अपने राशनकार्ड में स्वयं कर सकता है आधार सीडिंग

अब कोई भी व्यक्ति अपने राशनकार्ड में स्वयं कर सकता है आधार सीडिंग

झालावाड़। राज्य सरकार निरंतर हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। खाद्य विभाग द्वारा विभागीय पोर्टल पर आम उपभोक्ताओं को अपने स्तर से आधार सीडिंग हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने बताया कि अब आम लोगो को जिला रसद कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, नगर पालिका में राशनकार्ड में आधार सीडिंग हेतु जाना आवश्यक नही है तथा न ही नई व्यवस्था के तहत ई-मित्र पर आधार सीडिंग हेतु जाने की आवश्यकता है। उपभोक्ता स्वयं अपने स्तर से मोबाईल के माध्यम से भी आधार सीडिंग कर सकते हैं। राशनकार्ड में आधार सीडिंग का विकल्प विभागीय वेबसाईट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उपभोक्ता इस प्रकार स्वयं कर सकते हैं आधार सीडिंग उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट पर आधार सीडिंग, केवाईसी और एलपीजी आईडी मैपिंग के लिंक पर क्लिक करें। इसके पश्चात् ‘‘राशनकार्ड में आधार सीडिंग’’ लिंक पर क्लिक करें। उपभोक्ता अपना जिला और राशनकार्ड नंबर दर्ज कर ‘‘राशनकार्ड खोजे’’। राशनकार्ड में किसी एक सदस्य की आधार सीडिंग पहले से होना आवश्यक है, जिस सदस्य की सीडिंग है उसका चयन करें उसके मोबाईल पर अन्य सदस्य के आधार सीडिंग करने के लिये ओटीपी आयेगा। आधार सीडिंग से शेष सभी सदस्यों की आधार सीडिंग ओटीपी के द्वारा की जा सकती है। उक्त प्रक्रिया का चरणबद्ध पालन कर आसानी से आधार सीडिंग की जा सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!