Dark Mode
अब जोमैटो से खाना मंगाना ग्राहकों को पड़ेगा महंगा

अब जोमैटो से खाना मंगाना ग्राहकों को पड़ेगा महंगा

त्योहारों का सीजन के बीच कंपनी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों पर अब रेस्टोरेंट से खाना घर पर मंगाना काफी आम चलन है। फूड डिलीवरी ऐप जैसे जोमैटो और स्विगी के जरिए आसानी से लोग घर बैठे खाना ऑर्डर करते है। इसी बीच फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने अपनी डिलीवरी में बड़ा बदलाव किया है। जोमैटो ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म शुल्क को सात रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है। इस संबंध में ऐप पर भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि जोमैटो को चालू रखने के लिए बिलों के भुगतान में ये शुल्क कंपनी की मदद करता है।

त्योहारों को देखते हुए सर्विस बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस शुल्क में थोड़ी सी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अगस्त 2023 में जोमैटो ने मुनाफा मार्जिन बढ़ाने के अपने प्रयासों को मजबूती देने के उद्देश्य से पहली बार 2 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क पेश किया था। बाद में इस शुल्क को बढ़ाकर 3 रुपये किया गया था। इस वर्ष एक जनवरी को प्लेटफॉर्म शुल्क को बढ़ाकर चार रुपये किया गया था। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023 में जोमैटो ने 64.7 करोड़ का ऑर्डर वॉल्यूम दर्ज किया था। इसके शुल्क ढांचे में 1 रुपये की वृद्धि से सालाना 65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!