एनपीएल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
नाहरगढ़। नाहरगढ़ कस्बे में नाहरसिंह स्टेडियम में द्वितीय नाईट टूर्नामेंट एनपीएल क्रिकेट क्लब द्वारा शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सोहनलाल सहरिया, देवेंद्र सिंघल, मुकेश नागर, अजय गर्ग ,मलकित सिंह, मुकेश गर्ग , भगवान बेरवा, तेजकरण नागर ,नितिन सोनी, पवन कारपेंटर , नरेंद्र गोठवाल, आदित्य सोनी , अशोक भार्गव आदि का माला पहना कर स्वागत किया ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष धनराज नागर ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 21000 रू वही द्वितीय पुरुस्कार 11000 ट्रॉफी का रखा गया है ।
वही उपाध्यक्ष विशाल भूमलिया , कोषाध्यक्ष चेतन कुशवाह , सचिव सुनील प्रजापति ,व्यवस्थापक भारत भूमलिया , सरक्षक अरवन सिंह ,अतिरिक्त सचिव मंजीत सोलकी ,ललित सहरिया सलाहकार अरविंद ने बताया की मुख्य अतिथियो द्वारा रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रथम मैच बारां और नाहरगढ़ के बीच हुआ जिसमे बारां की टीम ने नाहरगढ़ टीम को हराकर जीत दर्ज की।