Dark Mode
एनपीएस वात्सल्य योजना कार्यक्रम आयोजित

एनपीएस वात्सल्य योजना कार्यक्रम आयोजित

कोटा। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा राजस्थान के डीसेन्ट स्कूल देवली रोड कोटा में एनपीएस वात्सल्य योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सेन्ट्रल बैक ऑफ इण्डिया के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव त्यागी एवं बैंक ऑफ बड़ोदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक अमलेश एवं एलडीएम दिलीप कौर सहित अनेक बैंको के पदाधिकारियों एवं स्कूल के कर्मचारियों एवं छात्र उपस्थिति रहे।
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव त्यागी ने एनपीएस वात्सल्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि 0 से 18 साल तक के बच्चों के लिए यह एक बचत प्लान है। इस योजना से शुरू से ही बच्चों में बचत की भावना विकसित होगी।
इस अवसर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा एनपीएस वात्सल्य योजना पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। एलडीएम दिलीप कौर ने बताया कि आज आयोजित इस अवसर पर कोटा जिले में सभी बैंकों द्वारा एनपीएस वात्सल्य योजना के लगभग 200 खाते खोले गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!