Dark Mode
राजोली समेत आसपास की नरेगा मजदूर महिलाएं पहुंची नगरपालिका

राजोली समेत आसपास की नरेगा मजदूर महिलाएं पहुंची नगरपालिका

लालसोट . राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर चलाई गई नगरपालिका शहरी नरेगा योजना के तहत नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे कैमला की तलाई,सेडुलाई क्षेत्र में चल रही मिस्टोरल में कार्य कर रही करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार सुबह नगरपालिका कार्यालय पहुंची जहां नरेगा मजदूर महिलाओं ने मिस्टरोल को लेकर मैट पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन मजदूर महिलाओं की एक या दो मिस्टरोल में नाम आने के बाद तीसरी मिस्टरोल में नाम आने पर मैट द्वारा काटने एवं लगातार चार पांच मिस्टरोल में कार्य कर रही मजदूर महिलाओं का लगातार नाम मिस्टरोल में आ रहा है।
 
वहीं नरेगा मजदूर कमली,पूनम, पूजा समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय में आने का कारण यह है कि हमें हमारे मोबाइल पर ही ओटीपी चाहिए हमारे जरुरी दस्तावेजों को आनलाइन कर मैट की हठधर्मिता से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका कार्यालय में आकर अधिकारी कर्मचारियों से बात की।
 
वहीं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी ने कहा कि नरेगा कार्य को लेकर बजट कम होने के कारण नरेगा मजदूर कम किए जा रहे हैं जब नरेगा कार्य का बजट बढ़ेगा तब वापसी 100 मजदूर महिलाओं से बढ़कर ज्यादा नरेगा मजदूर महिलाओं को का काम दिया जाएगा।
 
वहीं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीमा चौधरी ने नरेगा मजदूर महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया। वहीं नरेगा कार्य की शिकायत को लेकर आई महिलाओं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी द्वारा समझाइश कर भेजा गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!