Dark Mode
राजस्‍थान में पेपर लीक करने वालों पर लगेगा एनएसए, जब्त होगी संपत्ति

राजस्‍थान में पेपर लीक करने वालों पर लगेगा एनएसए, जब्त होगी संपत्ति

 आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पेपर लीक करने वाले गैंग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस पर गौर करें तो गहलोत सरकार ने नकल गिरोह पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि पेपर लीक गैंग के हर बदमाश के खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा। इसके अंदर पकड़े गए बदमाशों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। जिससे बदमाशों में डर पैदा होगा।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि गहनता से जांच जारी है। इस नकल में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों पर एनएसए के साथ पासा (प्रिवेंटिव ऑफ एंटी सोसियल एक्टिविटी एक्ट) भी लगाया जाएगा। वहीं इनको आर्थिक मदद और शरण देने वालों के खिलाफ भी भी सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि आरपीएससी की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में शनिवार को उदयपुर में जीके का पेपर लीक हो गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!