11 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेज एसो. ने किया प्रदर्शन
टोंक । राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन के जि़लाध्यक्ष वसीम ख़ान के नेतृत्व में सआदत अस्पताल परिसर में राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन के नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी के टोंक में पहली बार आने पर उन्हें माला, साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। राजस्थान नर्सेज़ संघर्ष समिति के आव्हान पर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी टोंक जि़लाध्यक्ष वसीम ख़ान के नेतृत्व में नर्सेज़ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि नर्सेज एसो. अपनी 11 सूत्री प्रमुख माँगे जिनमें संविदा, निविदा, प्लेसमेंट, ईएमटी, एनएचएम, नर्सेज़ का वेतन 37 हजार 800 किये जानेे, संविदा काल का नोशनल लाभ एसीएच की सेवा बहाली, नर्सेज़ का केडर पुनर्गठन कर पृथक से नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, केंद्र के समान वेतन, एएनएम संघ की वार्ता का ऐम्प्लिमेंट, वर्तमान में जारी नर्सेज़ भर्ती में पद वृद्धि कर कोर्ट कैसों का निस्तारण कर शीघ्र भर्ती की जाने, नर्सेज़ को दवा लिखने व दवा रखने का अधिकार, राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार प्रत्येक वर्ष समयबद्ध पदोन्नति, सर्विस नर्सेज़ को उच्च शिक्षा अध्ययन के तुरंत पश्चात पदोन्नति के अवसर दिये जाने, सीएचओ का वेतन 50 हजार का केडर गठन कर नियमित करने, लिखित समझौते के अनुसार नर्सिंग ट्यूटर का पद नाम व्याख्याता किया जाये, नर्सेज़ उच्च शिक्षा अध्ययन में वेतन कटौती बंद की जाये, नर्सेज़ की शिकायत जॉच कमेटी से चिकित्सकों को पृथक किया जाये, नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए 5 हजार प्रति माह स्टाई फंड दिया जाये, नर्सेज़ को स्पष्ट जॉब चार्ट जारी किया जाये, उत्कर्ष नर्सेज़ खिलाडिय़ों को अतिरिक्त पदोन्नति का लाभ दिया जाये, नर्सेज़ के लिये रियायती दरों पर आवास व भूमि आवंटन किये जाने की मांग को लेकर नर्सेेज एसो. द्वारा आंदोलनरत है। एसो. के जि़ला उपाध्यक्ष रामनरेश सैनी ने बताया कि इस मौके पर मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष शोएब नकवी, सचिव निशा शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार मुकेश यादव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राकेश साहु, प्रभु वाडिया, उर्मिला चौधरी, शिखा वासुदेव, प्रियंका चौधरी, भारती मीणा, अनीता, त्रिलोकी मीणा, परवीन, मनोज इन्दौरिया, महेश, हनुमान चौधरी, जगदीश जाट एवं संजीव चौधरी आदि नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।