ग्यारहवें दिन खण्डेला ब्लॉक के नर्सेज धरने में शरीक
सीकर । कल्याण चिकित्सालय में नर्सेज द्वारा दिया जा रहा धरना आज ग्यारहवें दिन भी लगातार जारी रहा । सीकर जिला मुख्यालय तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से नर्सेज लगातार धरने पर अपनी उपस्थिति रहे हैं । आज के धरने में कल्याण चिकित्सालय, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र तथा खंडेला ब्लॉक के नर्सिंग अधिकारी एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी धरने पर बैठे । नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संघर्ष संयोजक सुखवीर गोरा, सीताराम जांगिड़ तथा महिला संघर्ष संयोजिका मनोरमा थपलियाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया की नर्सेज की जायज मांगों का समाधान नहीं होने तक नर्सेज का राज्य स्तरीय आंदोलन लगातार जारी रहेगा । सीकर जिले के समस्त नर्सेज सरकार से अपील करते हैं की उचित हस्तक्षेप कर वार्ता द्वारा नर्सेज की मांगों का समाधान किया जाए । नर्सेज पीडि़त मानवता की सेवा करने वाला वर्ग है तथा रोगियों की परेशानी नहीं चाहता है, परंतु जायज मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज होगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी । नर्सेज की मूलभूत मांगे जिनमें राजस्थान के समकक्ष संवर्गों से वेतन भत्तों की विसंगति, कैडर रिव्यू, पृथक निदेशालय की स्थापना, एएनएम और नर्सिंग टीचर्स के पदनाम परिवर्तन आदि का तुरंत प्रभाव से समाधान नहीं होने से नर्सेज का आक्रोश बढ़ रहा है । संघर्ष समिति के प्रवक्ता राम निवास चाहर तथा नरेश लमोरिया ने बताया की आज का धरना कल्याण मेडिकल कॉलेज तथा खंडेला ब्लॉक से नर्सिंग अधिकारियों एवम वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों रामकुमार जाखड़, संतोष चाहर, पूनम खीचड़, बसंती, पिंकी, सुलोचना मीणा, संगीता ढाका, दीपेन्द्र नेहरा खंडेला, सुरेन्द्र डुमोलिया खंडेला, राजेश कुमार खंडेला, कमलेश कांवट,मुकेश कुमावत कांवट, हरलाल मांडिया चौकड़ी, घनश्याम निठारवाल खंडेला, लक्ष्मण नेहरा गोरिया, मो.तैयब रामपुरा, सुभाष मुवाल खंडेला ,शशि कांत शर्मा , सीएचसी जाजोद ,पूनम । धरना दिए जाने के अवसर पर सैंकड़ों नर्सेज कर्मी उपस्थित रहे।