Dark Mode
नर्सिंग कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

नर्सिंग कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

खेतड़ी/लोकमत। राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी जयसिंह चौधरी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि नर्सिंग कर्मचारियों की ओर से पिछले काफी समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से मांग की जा रही है। जिनमें कोविड-19 बीमारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को उचित लाभ देने, कोविड-19 बीमारी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोविड सहायकों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी बजट घोषणा में मेडिकल हेल्थ वालियंटर्स फोर्स का गठन करने की मांग की जिससे बेरोजगार हुए 28 हजार नर्सिंग कर्मचारियों को लाभ मिल सके व करीब पांच सौ से अधिक राजकीय चिकित्सालय हैं, जिनका संचालन आज भी नर्सिंग ऑफिसर द्वारा उच्च अधिकारियों के दबाव में दवा लिखकर करवाया जाता है, यदि कोई परेशानी होती है तो अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपुल तंवर,अनिल कुमार, सहीराम वर्मा, दीपेंद्र सैनी, राजवीर भरगड़, सविता शर्मा,सुनीता चनेजा,सविता डांगी, मंजू यादव, सुनीता गुर्जर, कविता सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!