Dark Mode
नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर्स का किया सम्मान

नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर्स का किया सम्मान

बहरोड़। लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर राजकीय जिला अस्पताल बहरोड़ में सभी नर्सेज द्वारा की जा रही रोगियों की सेवा परिचर्या के लिए उन्हें गुलाब के फूल देकर एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम फ्लोरेन्स नाइटिंगल की फोटो पर कैंडल जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पी एम ओ डॉ सत्यवीर यादव, डॉ सुरेश यादव, डॉ आदर्श अग्रवाल और डॉ पुष्पेन्द्र जैन ने नर्सेज द्वारा की जा रही सेवाओं की सरहना की। लायन्स क्लब बहरोड़ के अध्यक्ष लायन सत्यनारायण अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जिला अस्पताल में नर्सेज द्वारा रोगियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। नर्सिंग अधीक्षक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष लायन हंसराज यादव भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मैडिकल विंग द्वारा प्रायोजित नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी को नशा मुक्ति मे सहयोग का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ नर्सिग अधिकारी अत्तरसिंह यादव और लायन हंसराज यादव रहे। कार्यक्रम में हॉस्पिटल से डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ सहित लायंस क्लब बहरोड से रीजन चेयरपर्सन मनोज शर्मा, अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हंसराज यादव, उमेश शर्मा, गौतम गुप्ता, विजय सिंह यादव, कमल शर्मा, राजकुमार जिंदल, मुकेश मोदी, जय सिंह शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!